अर्द्ध विराम चिन्ह किसे कहते है? परिभाषा, प्रयोग और नियम | Ardh Viram Chinh

ardh-viram-chinh-

अर्द्ध विराम चिन्ह की परिभाषा एवं उदाहरण | Ardh Chinh in hindi – हिंदी भाषा हमारी मातृभाषा है। हिंदी भाषा को लिखते हुए हम बहुत सारे चिन्हों का प्रयोग करते हैं जैसे:- पूर्ण विराम, अल्पविराम,अर्द्ध विराम आदि। इस लेख हम अर्द्ध विराम चिन्ह किसे कहते है। अर्द्ध विराम चिन्ह के प्रयोग के उदाहरण के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं। तो चलिए लेख शुरू करते हैं –

अर्द्ध विराम चिन्ह ( ; ) की परिभाषा | Ardh Viram Chinh ki paribhasha

परिभाषा – जब किसी वाक्य को कहते हुए बीच में हल्का सा विराम लेना हो पर वाक्य को खत्म न किया जाये तो वहाँ पर अर्द्ध विराम (;) चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। या कहा जाये कि जहाँ पूर्ण विराम की अपेक्षा कम विराम लेना हो और अल्प विराम (,) की अपेक्षा ज्यादा विराम (रुकना) हो वहां अर्द्ध विराम (;) का प्रयोग करते हैं।

अर्द्ध विराम के उदाहरण –

✦ श्याम तो अच्छा लड़का है; किन्तु उसकी संगत कुछ ठीक नहीं है।
✦ जिसे मैंने अपना दोस्त समझा; वही आस्तीन का सांप निकला।
✦ अर्जून बहुत अच्छा लड़का है; लेकिन उसकी संगत ठीक नहीं है।
✦ सूर्यास्त हो गया; लालिमा का स्थान कालिमा ने ले लिया ।
✦ सूर्योदय हो गया; चिड़िया चहकने लगी और कमल खिल गए ।

इस चिन्ह का प्रयोग निम्न प्रकार से होता है

✦ अल्प विराम से अधिक व पूर्ण विराम से कम करने के लिए –
जैसे – पैसा चूक गया है ; नौकरी छूट गयी है ; अब क्या कँरू?

✦ समानाधिकरण वाक्यों के बीच –
जैसे – खाना खाओ ; विश्राम करो। 

✦ विपरीत भावो को प्रकट करने के लिए –
जैसे – मुर्ख न बनो ; शांति से सोचो। 

✦ सम्बंधित वाक्यांशों को पृथक करने के लिए –
जैसे – कविता ने ही यह कार्य किया ; उसी ने चिन्ह बनाया है।

Frequently Asked Questions (FAQ) 

Q.1 अर्धविराम क्या होता है?
Ans जब किसी वाक्य को कहते हुए बीच में हल्का सा विराम लेना हो पर वाक्य को खत्म न किया जाये तो वहाँ पर अर्द्ध विराम (;) चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

Q.2 अर्धविराम का प्रयोग कहाँ किया जाता है?
Ans जहाँ पूर्ण विराम की अपेक्षा कम विराम लेना हो और अल्प विराम (,) की अपेक्षा ज्यादा विराम (रुकना) हो वहां अर्द्ध विराम (;) का प्रयोग करते हैं।

Q.3 अर्द्ध विराम तथा अल्पविराम में क्या अन्तर है?
Ans
अर्द्ध विराम तथा अल्पविराम दोनों का प्रयोग थोड़ी देर रुकने के लिए होता है, अल्पविराम (,) का प्रयोग एक साधारण वाक्य में होता है, जबकि अर्धविराम (;) का प्रयोग एक ही वाक्य के दो वाक्यांशों को मिलाकर एक संयुक्त वाक्य बनाने ले लिए होता है।

Q.4 अर्ध विराम चिन्ह के 5 उदाहरण बताइए।
Ans
श्याम तो अच्छा लड़का है; किन्तु उसकी संगत कुछ ठीक नहीं है।
✦ जिसे मैंने अपना दोस्त समझा; वही आस्तीन का सांप निकला।
✦ अर्जून बहुत अच्छा लड़का है; लेकिन उसकी संगत ठीक नहीं है।
✦ सूर्यास्त हो गया; लालिमा का स्थान कालिमा ने ले लिया।
✦ सूर्यास्तय हो गया; चिड़िया चहकने लगी और कमल खिल गए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *