Noun | संज्ञा- परिभाषा ,भेद और उदाहरण in Hindi with examples

नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए और समझिए । जो शब्द रंगीन छपे हैं , वे ‘ संज्ञा ‘ शब्द  है ।

  1. घोड़ा  तेज दौड़ता है ।
  2. रामायण  हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ है ।
  3. कविता  पत्र लिख रही है ।
  4. गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे ।
  5. भारत की राजधानी नई दिल्ली है ।

उपर्युक्त वाक्यों में विशेष स्थानों , व्यक्तियों , भावों और जातियों के नाम आए हैं । ये नाम ही ‘ संज्ञा ‘ कहलाते हैं ।

  • भारत, नई दिल्ली :  विशेष स्थानों के नाम है।
  • विशाल, रोहित  : विशेष व्यक्तियो के नाम है।
  • बच्चे, पशु, गाँव : जातियों के नाम है।
संज्ञा के भेद ( Kinds of Noun )

संज्ञा के निम्नलिखित पाँच भेद होते हैं

( 1 )  व्यक्तिवाचक संज्ञा ( Proper Noun )
( 2 ) जातिवाचक संज्ञा ( common Noun )
( 3 ) भाववाचक संज्ञा ( Abstract Noun )
( 4 ) द्रव्यवाचक संज्ञा ( Material Noun )
( 5 ) समूहवाचक संज्ञा ( Collective Noun )

( 1 )  व्यक्तिवाचक संज्ञा ( Proper Noun ) — जो शब्द किसी व्यक्ति , स्थान या वस्तु का बोध कराते हैं , उन्हें ‘ व्यक्तिवाचक संज्ञा ‘ कहते हैं ;
जैसे -महात्मा गांधी , शिमला , पुस्तक आदि ।।

( 2 ) जातिवाचक संज्ञा ( common Noun ) – वे शब्द जो एक ही प्रकार के प्राणियों , वस्तुओं और स्थानों का बोध कराते हैं , उन्हें जातिवाचक संज्ञा ‘ कहते हैं ;
जैसे — ग्रंथ , लड़की , दिन , बूढ़ा , बिल्ली , कुरसी , खिलाड़ी , पर्वत आदि ।

( 3 ) भाववाचक संज्ञा ( Abstract Noun ) – वे शब्द जो किसी व्यक्ति अथवा वस्तु के गुण , दशा , स्थिति , कर्म , अवस्था , भाव आदि का बोध कराते हैं , उन्हें ‘ भाववाचक संज्ञा ‘ कहते हैं ;
जैसे- सुंदर , पढ़ाई , लड़ाई , चोरी , भूख , प्यास , अमीरी , गरीबी , क्रोध , मूर्ख , मिठास आदि ।

note  : कुछ विद्वान् अंग्रेजी के प्रभाव के कारण संज्ञा के दो भेद और मानते हैं ।

( 4 ) द्रव्यवाचक संज्ञा ( Material Noun ) – वे शब्द जो किसी पदार्थ ( द्रव्य ) या धातु का बोध कराते हैं , उन्हें ‘ द्रव्यवाचक संज्ञा ‘ कहते हैं :
जैसे – मिट्टी , चाँदी , लोहा , ऊन , तेल , दूध , घी , पीतल आदि द्रव्यवाचक संज्ञाएँ हैं ।

( 5 ) समूहवाचक संज्ञा ( Collective Noun ) – वे संज्ञा शब्द जो किसी समूह अथवा समुदाय का बोध कराते है , उन्हें ‘ समूहवाचक संज्ञा ‘ कहते हैं ;
जैसे- सेना , समूह , कक्षा , गुच्छा , झुंड , दल , परिवार आदि समूहवाचक संज्ञाएँ हैं ।

भाववाचक संज्ञाएँ बनाना

भाववाचक संज्ञाएँ निम्नलिखित पाँच प्रकार के शब्दों से बनाई जाती हैं

  1. जातिवाचक संज्ञाओं से
  2. सर्वनामों से
  3. विशेषणों से
  4. क्रियाओं से
  5. अव्ययों से
1. जातिवाचक संज्ञाओं से भाववाचक संज्ञाएँ बनाना :

[wptb id="10500" not found ]
[wptb id="10501" not found ]

2. सर्वनामों से भाववाचक संज्ञाएँ बनाना :

[wptb id="10502" not found ]
[wptb id="10504" not found ]

3. विशेषणों से भाववाचक संज्ञाएँ बनाना :

[wptb id="10503" not found ][wptb id="10505" not found ]

4. क्रियाओं से भाव वाचक संज्ञाएँ बनाना :

[wptb id="10506" not found ][wptb id="10507" not found ]

5. अव्यवो से भाव वाचक संज्ञाएँ बनाना :
[wptb id="10508" not found ]

Similar Posts