शब्द शुद्धि इन हिंदी (Shabd Shuddhi) – 500+ शुद्ध अशुद्ध शब्द

हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण शुद्ध-अशुद्ध शब्दों को उदाहरण सहित सीखें। SSC, Railway, CET, REET, पटवारी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करें।

शब्द शुद्धि (Shabd Shuddhi in Hindi)

भाषा विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है और शब्द भाषा की सबसे छोटी सार्थक इकाई है। भाषा के माध्यम से ही मानव मौखिक एवं लिखित रूपों में अपने विचारों को अभिव्यक्त करता है। इस वैचारिक अभिव्यक्ति के लिए शब्दों का शुद्ध प्रयोग आवश्यक है, अन्यथा अर्थ का अनर्थ होने में भी देर नहीं लगती। कई बार क्षेत्रीयता, उच्चारण-भेद और व्याकरणिक ज्ञान के अभाव के कारण वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ हो जाती हैं। वर्तनी संबंधी अशुद्धियों के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं-

1. मात्रा प्रयोग

हिंदी के कई शब्द ऐसे हैं जिनको लिखते समय मात्रा के प्रयोग विषयक संशय उत्पन्न हो जाता है। ऐसे शब्दों का ठीक से उच्चारण करने पर उचित मात्रा प्रयोग किया जाना संभव होता है, जैसे-

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अतिथीअतिथिआहुतीआहूति
इंदोरइंदौरईकाईइकाई
उर्जाऊर्जाउहापोहऊहापोह
ऊषाउषाएरावतऐरावत
करूणाकरुणाकेकयीकैकेयी
क्योंकीक्योंकिक्षितीक्षिति
गितांजलीगीतांजलिगोतमगौतम
गोरवगौरवतिथीतिथि
तियालीसतैंतालीसतिलांजलीतिलांजलि
त्रिपुरारीत्रिपुरारित्यौंहारत्योहार
दवाईयाँदवाइयाँदिवारात्रिदिवारात्र
दीयासलाईदियासलाईनिरवनीरव
निरिक्षणनिरीक्षणनीतीनीति
नुपुरनूपुरप्रतिनीधीप्रतिनिधि
प्रतीलीपिप्रतिलिपिपत्निपत्नी
पड़ौसीपड़ोसीपरिक्षापरीक्षा
परिक्षितपरीक्षितपितांबरपीतांबर
पुज्यपूज्यपूज्यनीयपूजनीय
पुरूस्कारपुरस्कारबधाईयाँबधाइयाँ
बिमारबीमारमारूतिमारुति
मिट्टमिट्टीमिलितमीलित
मुल्यमूल्यमूर्तीमूर्ति
मूमर्षमुमूर्षमेथलीशरणमैथिलीशरण
युयूत्सायुयुत्सारचियतारचयिता
रुपरूपरात्रीरात्रि
रूपयारुपयाशारिरिकशारीरिक
श्रीमतिश्रीमतीहरितिमाहरीतिमा

2. आगम

शब्दों के प्रयोग में अज्ञानवश या भूलवश जब अनावश्यक वर्णों का प्रयोग किया जाए तो उसे आगम कहते हैं। आगम स्वर व व्यंजन दोनों का हो सकता है। अतिरिक्त रूप से प्रयुक्त इन वर्णों को हटाकर शब्दों का शुद्ध प्रयोग किया जा सकता है।

(क) स्वर का आगम

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अत्याधिकअत्यधिकअहिल्याअहल्या
अहोगात्रिअहोरात्रआधीनअधीन
पहिलापहलातदानुकूलतदनुकूल
प्रदर्शिनीप्रदर्शनीवापिसवापस
द्वारिकाद्वारका

(ख) व्यंजन का आगम

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अंतर्ध्यानअंतर्धानकृत्यकृत्यकृतकृत्य
चिक्रीर्षाचिकीर्षा
मानवीयकरणमानवीकरणषष्ठम्षष्ठ
सदृश्यसदृशसमुन्द्रसमुद्र
सौजन्यतासौजन्य

3. लोप

शब्दों के प्रयोग में जब किसी आवश्यक वर्ण (स्वर या व्यंजन) का प्रयोग होने से रह जाए तो वह लोप कहलाता है। इस आधार पर भी शब्दों के सही प्रयोग करने हेतु आवश्यक स्वर या व्यंजन जोड़कर त्रुटिरहित प्रयोग किया जा सकता है, जैसे-

(क) स्वर का लोप

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अगामीआगामीआजीवकाआजीविका
उज्यनीउज्जयिनीकालंदिकालिंदी
जमाताजामातामहात्म्यमाहात्म्य
मोक्षदायनीमोक्षदायिनीवयाकरणवैयाकरण
स्वस्थ्यस्वास्थ्य

(ख) व्यंजन का लोप

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अनुछेदअनुच्छेदउपलक्षउपलक्ष्य
गणमान्यगण्यमान्यछत्रछायाछत्रच्छाया
जोत्सनाज्योत्स्नाधातव्यध्यातव्य
प्रतिछायाप्रतिच्छायाप्रतिद्वंदप्रतिद्वंद्व
सत्मेंद्रमत्स्येंद्रमिष्टानमिष्टान्न
याज्ञवल्कयाज्ञवल्क्यव्यंगव्यंग्य
सामर्थसामर्थ्यस्वालंबनस्वावलंबन

4. वर्ण व्यतिक्रम (क्रम भंग)

शब्दों में प्रयुक्त वर्णों को उनके क्रम से प्रयुक्त न कर शब्द में उसके नियत स्थान की अपेक्षा किसी अन्य क्रम पर प्रयुक्त करना वर्ण व्यतिक्रम कहलाता है, जैसे-

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अथितिअतिथिअपरान्हअपराह्न
आवाहनआह्वानआल्हादआह्लाद
चिन्हचिह्नजिव्हाजिह्वा
पूर्वान्हपूर्वाह्नप्रल्हादप्रह्लाद
ब्रम्हाब्रह्मामध्यान्हमध्याह्न
विव्हलविह्वल

5. वर्ण परिवर्तन

कई बार वर्ण प्रयुक्त करते समय असावधानीवश किसी वर्ण विशेष के स्थान पर किसी दूसरे वर्ण का प्रयोग हो जाता है। यह प्रयोग वर्तनी की अशुद्धि को दर्शाता है। अतः इस प्रकार के प्रयोग में सावधानी रखनी चाहिए। जैसे-

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अधिशाषीअधिशासीआंसिकआंशिक
कनिष्टकनिष्ठखंबाखंभा
छीद्रान्वेशीछिद्रान्वेषीजुखामजुकाम
निशंगनिषंग (तरकश)नृसंशनृशंस
पुरुस्कारपुरस्कारप्रसासनप्रशासन
यथेष्ठयथेष्टरामायनरामायण
वरिष्टवरिष्ठविंधाचलविंध्याचल
श्रापशापसीधा-साधासीधा-सादा
संगटनसंगठनसंघठनसंघटन
संतुष्टसंतुष्टसुश्रूषाशुश्रूषा

6. संयुक्ताक्षरों व व्यंजन द्वित्व का अशुद्ध प्रयोग

दो व्यंजनों के बीच स्वर का अभाव संयुक्ताक्षर बनाता है वहीं दो समान व्यंजनों में से कोई एक जब स्वर रहित हो व तुरंत एक-दूसरे के बाद आए तो ऐसा प्रयोग द्वित्व कहलाता है। शुद्ध लेखन के लिए इन संयुक्त एवं द्वित्व वर्णों के प्रयोग में भी सावधानी रखनी चाहिए। जैसे-

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अद्वितियअद्वितीयउतमउत्तम
उतीर्णउत्तीर्णउलंघनउल्लंघन
उल्लेखितउल्लिखितनिमितनिमित्त
न्यौछावरन्योछावरप्रज्जवलितप्रज्वलित
बुद्धवारबुधवारयोधायोद्धा
रक्खारखाविध्यालयविद्यालय
वृद्धिवृद्धिशुद्धिकरणशुद्धीकरण
संक्षिप्तिकरणसंक्षिप्तीकरण

7. पंचम वर्ण / अनुस्वार / अनुनासिकता (चंद्रबिंदु) का प्रयोग

कई बार शब्दों में अनुस्वार या अनुनासिक चिह्न के प्रयोग की आवश्यकता होती है। इनमें से अनुस्वार के स्थान पर अनुनासिक या अनुनासिक के स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग त्रुटिपूर्ण होता है। अतः इनके प्रयोग में विशेष सावधानी की जरूरत होती है, जैसे-

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अँकुरअंकुरअँधाअंधा
आंसूआँसूऊंचाऊँचा
कांचकाँचकुआकुआँ
गान्धीगाँधीचन्चलचंचल
चांदचाँदजगंनाथजगन्नाथ
झांसीझाँसीझूँठझूठ
थृंकथूकदांतदाँत
दिंगनागदिङ्नागपाचवांपाँचवाँ
वांगमयवाङ्मयषणमासषण्मास
घन्मुखषण्मुखसन्लग्नसंलग्न
सन्लापसंलापसन्शयसंशय
सम्हारसंहारहन्सहंस
हंसनाहँसनाहंसमुखहँसमुख
हंसियाहँसिया

8. ‘रेफ’ व ‘र’ के अशुद्ध प्रयोग

‘र’ तथा रेफ के असावधानीपूर्वक प्रयोग से कई बार शब्दों में वर्तनी दोष आ जाता है। अतः शुद्ध वर्तनी प्रयोग का ध्यान रखते हुए इनके प्रयोग में सावधानी रखकर हम त्रुटिपूर्ण प्रयोग से बच सकते हैं। जैसे-

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अथार्तअर्थात्अहरनिसअहर्निश
अनुगृहअनुग्रहअनुग्रहितअनुगृहीत
आर्शिवादआशीर्वादक्रशांगीकृशांगी
चर्मोत्कर्षचरमोत्कर्षतीथंकरतीर्थंकर
दुर्गर्तिदुर्गतिदशर्नदर्शन
सर्मथसमर्थनमर्दानर्मदा
पुर्नजन्मपुनर्जन्मप्र्यपणप्रत्यर्पण
ब्रहस्पतिबृहस्पतिमरयादामर्यादा
मूद्धर्न्यमूर्द्धन्यमुर्हतमुहूर्त
विगृहविग्रहब्रद्धीकरणवृद्धीकरण
श्रृंगारश्रृंगारसंग्रहितसंगृहीत
सृष्टास्रष्टस्त्रोत्रस्तोत्र
स्त्रोतस्नोतर्नष्टिसृष्टि

9. संधि

संधि के नियमों की जानकारी के अभाव में भी शब्दों में त्रुटि होने की पूरी संभावना रहती है। अतः वे शब्द जो संधि शब्द बन रहे हों उनके प्रयोग में संधि के नियमों के सावधानीपूर्वक प्रयोग से हम शब्दों का शुद्ध प्रयोग कर सकते हैं। जैसे-

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अत्याधिकअत्यधिकअभ्यारण्यअभयारण्य
अंताक्षरीअंत्याक्षरीअन्वितीअन्विति
अभ्यांतरअभ्यंतरउपरोक्तउपर्युक्त
कविंद्रकवींद्रउचछवासउच्छ्वास
उज्वलउज्वलगत्यावरोधगत्यवरोध
पुनरावलोकनपुनरवलोकनपुनरोक्तिपुनरुक्ति
पुनरोत्थानपुनरुत्थानदुरावस्थादुरवस्था
तत्त्वाधानतत्त्वावधानभगवतगीताभगवद्गीता
भाष्करभास्करमेघाछन्नमेघाच्छन्न
रविंद्ररवींद्रलघुत्तरलघुतर
घट्यंत्रघड्यंत्रसंसदसदस्यसंसत्सदस्य
सम्यकज्ञानसम्यग्ज्ञानसरवरसरोवर

10. समास

शब्दों के शुद्ध प्रयोग हेतु समास के नियमों का भी ज्ञान होना आवश्यक है। भाषा व्यवहार में आनेवाले सामासिक पदों के प्रयोग में समास के नियमों का ध्यान रखकर हम त्रुटियों से बच सकते हैं।

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अष्टवक्रअष्टावक्रअहोरात्रिअहोरात्र
एकलोताइकलौतादिवारात्रिदिवारात्र
निरपराधीनिरपराधसकुशलतापूर्वकसकुशल / कुशलतापूर्वक
सशंकितसशंकयोगीवरयोगिवर
यौवनावस्थायुवावस्था

11. उपसर्ग

उपसर्ग के प्रयोग से बने शब्दों में उचित उपसर्ग की पहचान कर लेखन या वाचन करने से शब्दों का शुद्ध प्रयोग संभव हो सकता है, जैसे-

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अनाधिकारअनधिकारतदोपरांततदुपरांत
निरावलंबनिरवलंबनिशुल्कनिश्शुल्क / निःशुल्क
निराभिमाननिरभिमाननिरालंकृतनिरलंकृत
निसंकोचनिस्संकोचबेफ्जूलफिजूल / फूजूल
बईमानबेईमानसदृश्यसादृश्य / सदृश
सशंकितसशंक / शंकितसानंदपूर्वकसानंद / आनंदपूर्वक

12. प्रत्यय

प्रत्यय के नियमों की जानकारी के अभाव के कारण भी शब्दों में त्रुटि होने की पूरी संभावना रहती है। अतः प्रत्यय के सही व सावधानीपूर्वक प्रयोग से लेखन में होने वाली अशुद्धि से बच सकते हैं। जैसे-

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अनुपातिकआनुपातिकउद्योगीकरणऔद्योगिकीकरण
उपनिवेशिकऔपनिवेशिकएतिहासीकऐतिहासिक
ऐशवर्यऐश्वर्यओद्योगिकऔद्योगिक
ओदार्यऔदार्यऔदार्यताउदारता
कार्पण्यताकृपणता / कार्पण्यकोंतेयकौंतेय
क्रोधितक्रुद्धगोरवतागुरुता
ग्रसितग्रस्तचातुर्यताचातुर्य / चतुरता
तत्कालिकतात्कालिकदारिद्रयतादरिद्रता / दारिद्र्य
दैन्यतादैन्यधैर्यताधीरता / धैर्य
प्रफुल्लितप्रफुल्लप्रमाणिकप्रामाणिक
प्रामाणिकरणप्रमाणीकरणप्रागेतिहासीकप्रागैतिहासिक
प्रोद्योगिकीप्रौद्योगिकीभाग्यमानभाग्यवान
वाल्मिकीवाल्मीकिव्यवहारीकव्यावहारिक

13. लिंग

हिन्दी में स्त्रीलिंग व पुल्लिंग शब्दों के प्रयोग के विशिष्ट नियम हैं जो हम लिंग वाले अध्याय में विस्तृत रूप से पढ़ चुके हैं। लिंग परिवर्तन व पहचान के नियमों का सही प्रयोग हम अशुद्धियों से बच सकते हैं, जैसे-

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अनाथिनीअनाथकवित्रीकवयित्री
गुणवानीगुणवतीचमारीचमारिन
चूहीचुहियाजेठीजेठानी
ठाकुरनीठकुराइनदातीदात्री
दुल्हादुल्हिननेतीनेत्री
पिशाचिनीपिशाचीभुजंगीभुजंगिनी
विद्वानीविदुषीश्रीमतिश्रीमती
सुनारीसुनारिन

14. वचन

हिन्दी में वचन दो प्रकार के होते हैं-एकवचन और बहुवचन। इनके प्रयोग व पहचान की विस्तृत चर्चा वचन वाले अध्याय में हो चुकी है। इनका ठीक तरीके से पालन हमें शुद्ध लेखन में मदद करता है, जैसे-

अशुद्धशुद्धअशुद्धशुद्ध
अनेकोंअनेकआँसूएँआँसू
इकाईयाँइकाइयाँगौवेंगौएँ
हिन्दुवोंहिंदुओंदवाईयाँदवाइयाँ
विद्यार्थगणविद्यार्थिगण

परीक्षा के लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण शब्द (Top Most Repeated Words)

  1. उज्ज्वल – उज्ज्वल
  2. कवित्री – कवयित्री
  3. आर्शिवाद – आशीर्वाद
  4. पूज्यनीय – पूजनीय
  5. अहिल्या – अहल्या
  6. रचियता – रचयिता
  7. श्रृंगार – शृंगार
  8. अनुग्रहित – अनुगृहीत
  9. द्वारिका – द्वारका
  10. अनाधिकार – अनधिकार
  11. ज्योत्स्ना – ज्योत्स्ना
  12. मिष्टान – मिष्टान्न

शब्द शुद्धि – 25 महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न (MCQs)

प्र. 1. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन सा है?

(अ) उज्वल

(ब) उज्जवल

(स) उज्ज्वल

(द) उज्वल

उत्तर: (स) उज्ज्वल

स्पष्टीकरण: संधि नियम के अनुसार (उत् + ज्वल = उज्ज्वल) दोनों ‘ज’ आधे होते हैं।

प्र. 2. दिए गए विकल्पों में से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए:

(अ) कवित्री

(ब) कवयित्री

(स) कवियित्री

(द) कवीत्री

उत्तर: (ब) कवयित्री

स्पष्टीकरण: ‘कवि’ का स्त्रीलिंग रूप ‘कवयित्री’ होता है।

प्र. 3. निम्नलिखित में से अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन सा है?

(अ) अतिथि

(ब) पूज्यनीय

(स) पूजनीय

(द) पूज्य

उत्तर: (ब) पूज्यनीय

स्पष्टीकरण: शुद्ध शब्द या तो ‘पूज्य’ होता है या ‘पूजनीय’। ‘पूज्यनीय’ शब्द अशुद्ध है।

प्र. 4. निम्नलिखित में से सही शब्द कौन सा है?

(अ) आर्शिवाद

(ब) आशीर्वाद

(स) आशिरवाद

(द) आरशिवाद

उत्तर: (ब) आशीर्वाद

स्पष्टीकरण: रेफ (‘र्’) का प्रयोग उस वर्ण के ऊपर होता है जिससे ठीक पहले वह बोला जाता है (‘शी’ के बाद)।

प्र. 5. ‘अहिल्या’ शब्द का शुद्ध रूप निम्नलिखित में से कौन सा है?

(अ) अहिल्या

(ब) अहल्या

(स) अहिल्या

(द) अहलिया

उत्तर: (ब) अहल्या

स्पष्टीकरण: व्याकरणिक दृष्टि से ‘अहल्या’ सही रूप है, ‘अहिल्या’ अशुद्ध है।

प्र. 6. इनमें से कौन सा शब्द शुद्ध है?

(अ) जोत्सना

(ब) ज्योत्स्ना

(स) ज्योत्सना

(द) ज्योत्सना

उत्तर: (ब) ज्योत्स्ना

स्पष्टीकरण: इसमें ‘त्’ और ‘स्’ दोनों वर्ण आधे होते हैं।

प्र. 7. शुद्ध वर्तनी वाले विकल्प का चयन करें:

(अ) रचियता

(ब) रचयिता

(स) रचयित्री

(द) रचियित्री

उत्तर: (ब) रचयिता

स्पष्टीकरण: ‘च’ पर इ (ि) की मात्रा नहीं आती।

प्र. 8. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द कौन सा है?

(अ) श्रृंगार

(ब) शृंगार

(स) श्रृंगार

(द) सिंगार

उत्तर: (ब) शृंगार

स्पष्टीकरण: ‘श’ में जब ‘ऋ’ (ृ) की मात्रा लगती है, तो ‘र’ का पदेन (्र) हट जाता है।

प्र. 9. ‘अधिकार’ शब्द में ‘अन’ उपसर्ग जोड़ने पर कौन सा शुद्ध शब्द बनेगा?

(अ) अनाधिकार

(ब) अनधिकार

(स) अन्अधिकार

(द) अनाधीकार

उत्तर: (ब) अनधिकार

स्पष्टीकरण: अन + अधिकार = अनधिकार (‘अ’ मिलने से न पूरा होता है, ‘ना’ नहीं बनता)।

प्र. 10. निम्नलिखित में से अशुद्ध शब्द चुनिए:

(अ) वापस

(ब) द्वारका

(स) द्वारिका

(द) अधीन

उत्तर: (स) द्वारिका

स्पष्टीकरण: शुद्ध रूप ‘द्वारका’ होता है।

प्र. 11. इनमें से कौन सा शब्द शुद्ध है?

(अ) पुनरावलोकन

(ब) पुनरवलोकन

(स) पुनरोलोकन

(द) पुनराव्लोकन

उत्तर: (ब) पुनरवलोकन

स्पष्टीकरण: पुनः + अवलोकन = पुनरवलोकन (‘रा’ नहीं होता)।

प्र. 12. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द छाँटिए:

(अ) दवाइयाँ

(ब) दवाईयाँ

(स) दवाईयां

(द) दवाइयां

उत्तर: (अ) दवाइयाँ

स्पष्टीकरण: बहुवचन बनाते समय बड़ी ‘ई’ छोटी ‘इ’ में बदल जाती है।

प्र. 13. निम्नलिखित में से सही शब्द कौन सा है?

(अ) निरिक्षण

(ब) निरीक्षण

(स) निरिक्षण

(द) निरिक्षन

उत्तर: (ब) निरीक्षण

स्पष्टीकरण: ‘र’ पर बड़ी ‘ी’ की मात्रा सही होती है।

प्र. 14. कौन सी वर्तनी शुद्ध है?

(अ) अत्यधिक

(ब) अत्याधिक

(स) अतिधिक

(द) अत्याधिक

उत्तर: (अ) अत्यधिक

स्पष्टीकरण: अति + अधिक = अत्यधिक (यण् संधि नियम)।

प्र. 15. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द कौन सा है?

(अ) अनुग्रहित

(ब) अनुगृहीत

(स) अनुग्रहिक

(द) अनूग्रहित

उत्तर: (ब) अनुगृहीत

स्पष्टीकरण: ‘ह’ पर बड़ी ‘ी’ की मात्रा और ‘ग’ के नीचे ‘ऋ’ (ृ) की मात्रा सही है।

प्र. 16. इनमें से कौन सा शब्द वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है?

(अ) उपरोक्त

(ब) उपर्युक्त

(स) उपरीयुक्त

(द) उपरयुक्त

उत्तर: (ब) उपर्युक्त

स्पष्टीकरण: उपरि + उक्त = उपर्युक्त (यण् संधि)। ‘उपरोक्त’ अशुद्ध माना जाता है।

प्र. 17. निम्नांकित में से शुद्ध शब्द चुनिए:

(अ) परिक्षा

(ब) परीक्षा

(स) परिछा

(द) परिक्छा

उत्तर: (ब) परीक्षा

स्पष्टीकरण: ‘र’ पर बड़ी ‘ी’ की मात्रा आती है (परि + ईक्षा = परीक्षा)।

प्र. 18. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द अशुद्ध है?

(अ) कनिष्ठ

(ब) वरिष्ठ

(स) यथेष्ट

(द) कनिष्ट

उत्तर: (द) कनिष्ट

स्पष्टीकरण: ‘कनिष्ट’ अशुद्ध है, शुद्ध शब्द ‘कनिष्ठ’ (‘ष्ठ’) होता है।

प्र. 19. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द पहचानिए:

(अ) अंतर्ध्यान

(ब) अंतर्धान

(स) अन्तर्ध्यान

(द) अंतरध्यान

उत्तर: (ब) अंतर्धान

स्पष्टीकरण: शुद्ध रूप ‘अंतर्धान’ है, ‘अंतर्ध्यान’ अशुद्ध है।

प्र. 20. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द कौन सा है?

(अ) ऐतिहासिक

(ब) एतिहासीक

(स) ऐतिहासिक

(द) ऐतिहासीक

उत्तर: (अ) ऐतिहासिक

स्पष्टीकरण: इतिहास + इक = ऐतिहासिक (‘इ’ का बदलकर ‘ऐ’ हो जाता है)।

प्र. 21. कौन सा शब्द व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध है?

(अ) स्रष्टा

(ब) सृष्टा

(स) स्रोता

(द) स्त्रष्टा

उत्तर: (अ) स्रष्टा

स्पष्टीकरण: ‘स्रष्टा’ शुद्ध है, जबकि ‘सृष्टि’ में ऋ (ृ) की मात्रा आती है।

प्र. 22. ‘अंत्याक्षरी’ शब्द का शुद्ध रूप निम्नलिखित में से कौन सा है?

(अ) अंताक्षरी

(ब) अंत्याक्षरी

(स) अन्त्याक्षरी

(द) अंताक्षरी

उत्तर: (ब) अंत्याक्षरी

स्पष्टीकरण: अंत्य + अक्षरी = अंत्याक्षरी।

प्र. 23. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द का चयन करें:

(अ) मिष्टान

(ब) मिष्टान्न

(स) मिष्ठान

(द) मिष्ठान्न

उत्तर: (ब) मिष्टान्न

स्पष्टीकरण: मिष्ट + अन्न = मिष्टान्न (यहाँ ‘ट’ आता है, ‘ठ’ नहीं)।

प्र. 24. ‘विद्वान’ शब्द का स्त्रीलिंग शुद्ध रूप क्या होगा?

(अ) विद्वानी

(ब) विदुषी

(स) विदूषी

(द) विद्वता

उत्तर: (ब) विदुषी

स्पष्टीकरण: विद्वान का सही स्त्रीलिंग ‘विदुषी’ है।

प्र. 25. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द कौन सा है?

(अ) श्रीमती

(ब) श्रीमति

(स) सिरिमती

(द) श्रीमत्ति

उत्तर: (अ) श्रीमती

स्पष्टीकरण: ‘त’ पर बड़ी ‘ी’ की मात्रा (श्रीमती) शुद्ध रूप है।

📝

Shabd Shuddhi Test 1

महत्वपूर्ण अशुद्ध-शुद्ध शब्दों के MCQ प्रश्न हल करें और अपनी तैयारी जांचें।

Start Test 1 →
🎯

Shabd Shuddhi Test 2

शब्द शुद्धि के नए प्रश्नों का अभ्यास करें और अपना स्कोर बेहतर बनाएं।

Start Test 2 →

Similar Posts