उपसर्ग के भेद, परिभाषा, और उदाहरण in Hindi with Examples
उपसर्ग का शाब्दिक अर्थ – पूर्व में आना
उप – समीप
सर्ग – सृष्टि करना / बनाना
अर्थात् – किसी शब्द के पास आकर एक नया शब्द बनाना।
उपसर्ग की परिभाषा- वे शब्दांश जो किसी शब्द के आरम्भ में जुड़कर एक नये शब्द का निर्माण कर देते हैं उसे उपसर्ग कहते हैं।
Or
वे शब्दांश जो किसी सार्थक शब्द के पूर्व में जोड़कर अर्थ परिवर्तन की दिशा को प्रभावित करते हैं उन्हें उपसर्ग कहते हैं। अतः उपसर्ग प्रयोग के द्वारा अर्थ परिवर्तन हो भी सकता है और नहीं भी। अर्थात् आंशिक परिवर्तन होकर नए शब्द का निर्माण भी हो सकता है।
अर्थात- शब्दांश + शब्द = नया शब्द
Note- उपसर्ग निकालने के बाद बचा हुआ शब्द सार्थक होना चाहिए।
जैसे –
प्र + हार = प्रहार
‘हार’ शब्द का अर्थ पराजय होता है परंतु इस शब्द के आगे ‘प्र’ शब्दांश को जोड़ने से नया शब्द प्रहार बनता है जिसक अर्थ चोट होता है।
आ + हार = आहार – भोजन
वि + हार = विहार – भ्रमण करना
- उपसर्ग जिस शब्द में जुड़ते है उसे मूल शब्द कहते है।
- उपसर्ग अपने आप में सार्थक शब्द नहीं है लेकिन जिस शब्द के पहले जुड़ते हैं या तो उसमें विशेषता ला देते हैं अथवा उसका अर्थ परिवर्तन कर देते हैं।
- उपसर्गों का कोई स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं होता है । वे किसी अन्य शब्दों से मिलकर सार्थक होते हैं।
- उपसर्ग विधि से बने शब्दों का अर्थ मूल शब्द के आस-पास ही होता है।
उपसर्गों की संख्या –
- संस्कृत भाषा के उपसर्ग -22
- हिंदी भाषा के उपसर्ग -22
- उर्दू (फारसी, अरबी) के उपसर्ग
- अंग्रेजी के उपसर्ग
संस्कृत के उपसर्ग – 22
उपसर्ग | अर्थ | उदाहरण |
अति | अधिक, ऊपर ,परे | अत्याचार, अतिशय, अतिक्रमण, अत्युक्ति, अतिप्रिय,अतिपात, अतिजीवन, अतीव, अत्यंत, अतिमानक |
अधि | श्रेष्ठ, प्रधान | अधिकार, अधिराज, अधिकरण, अध्यक्ष, अधिपति, अधिनायक,अध्ययन |
अभि | सामने, पास | अभ्यास, अभिषेक, अभिमान, अभिज्ञ,अभिराम, अभीभाषण, अभिभूत |
अनु | पीछे / समान | अनुराग, अनुशासन,अनुकूल, अनुबंध,अनुयायी, अनुरूप, अनुवाद, अनुशासन, अनुस्वार, अनुच्छेद, अनुक्रम, अनुगामी |
अप | बुरा, विपरीत, अपवाद | अपकार, अपकर्ष, अपमान, अपराध, अपरूप, अपवर्तन, अपव्यय, अपभ्रंश, अपेक्षा, अपेक्षित, अपराधिक |
अव | बुरा, नीचा, हीन | अवकाश, अवगुण, अवसर, अवसाद, अवस्था अवांतर, अवधान, अवबोध, अवलोकन |
नि | बड़ा, विशेष | निपट, नियजन, निलंबन, निवास, निहित, निदेशक, नियामक, नियुक्ति, निरत, निदान |
प्रति | प्रत्येक, विपरीत, ओर | प्रतिक्रिया, प्रतिघात, प्रतिध्वनि, प्रतिमा, प्रतिवाद, प्रतिरूप, प्रतिध्वनि, प्रतिशत, प्रतिहिंसा |
परि | चारों, पास, ओर | परिक्रमा, परिचारिका, परिजन, परितोष, परिपूर्ण, परिवर्तन, परिवार, परिवेश, परिश्रम |
वि | भिन्न, विशेष, अभाव | विकल विनाश विनीत विन्यास विक्रम वितान विकास विकट विकराल विख्यात,विश्लेषण, विशेष,विलास, विलोचन, विलोम, विवाह, विलंब, विरुद्ध |
सु | सरल, अच्छा | सुनिश्चित, सुअवसर, सुगंध, सूजन, सुशील, सुरति, सुव्यवस्थित, सुपरिचित, सुपुत्र, सुमन, सुपाच्य |
आ | तक, इधर, से | आजन्म,आकर्षण, आजान, आपात, आक्षेप आदेश, आचार, आजानु, आधार, आनंद |
उप | पास, सहायक, छोटा | उपचार, उपकार, उपनाम, उपराम, उपहार उपार्जन, उपमान, उपाधि उपायुक्त, उपनिषद्, उपेक्षा |
उत् | ऊपर, श्रेष्ठ | उत्कर्ष, उत्पत्ति, उद्धार, उज्ज्वल,उच्चारण, उल्लेख, उदय, उत्पीड़न, उच्छवास |
प्र | आगे, अधिक, विशिष्ट | प्रबल, प्रगति, प्रयोग, प्रस्तुत, प्रस्थान, प्रहसन, प्रस्तावना, प्रयास, प्रभाव प्रयास, प्रभाव, प्ररतुत |
दुर् | कठिन, बुरा, विपरीत | दुराशा, दुरुपयोग, दुराचार, दुर्गति, दूरवस्था, दुर्वासा, दुर्भावना, दुर्घटना |
दुस् | कठिन विपरीत बुरा | दुष्कर्म, दुश्चिन्त, दुष्कर, दुस्साध्य, दुस्साहस |
निर् | बिना/ बाहर | निराहार, निरक्षर, नीरोग, निरीक्षण, निर्यात, निर्दोष, नीरस, निर्धन, निर्जल, निरीह, निरंतर, निरस्त |
परा | पीछे, विपरीत, अधिक | पराजय, पराभव |
निस् | बड़ा, विशेष, विपरीत | निस्सार, निस्तेज, निस्संदेह |
सम् | तरह अच्छी , शुद्ध, पूर्ण, साथ | संचार, संशय, संरक्षा, सन्तोष, संकल्प, सम्मान, सम्मोह, सम्मुख |
अन् | नहीं, बुरा | अनुपयोगी, अनुपम, अनागत, अनुपयोगी, अनन्त, आनाहूत |